मनोरंजन

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein को अलविदा कहेंगी आयशा सिंह? एक्ट्रेस की नई पोस्ट देख कन्फ्यूज हुए फैंस

Neha Dani
14 Dec 2022 10:05 AM GMT
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein को अलविदा कहेंगी आयशा सिंह? एक्ट्रेस की नई पोस्ट देख कन्फ्यूज हुए फैंस
x
इस गाने की शूटिंग पूरी की है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक आयशा अपना सीरियल नहीं छोड़ रही हैं।
Ayesha Singh New Project Update: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस आयशा सिंह (Ayesha Singh) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अपने सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) के चलते आयशा हमेशा से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। इस सीरियल की बदौलत ना सिर्फ आयशा ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई बल्कि कम समय में ही इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमा ली। आयशा सिंह का किरदार इन दिनों इस सीरियल में कई ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आ रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस के नए सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस के बीच खलबली सी मच गई है। दरअसल आयशा सिंह ने अपने नए प्रोजेक्ट की झलक दिखाई है, जिसके बाद कुछ फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस अब अपने शो 'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कह देंगी।
गुम है किसी के प्यार में एक्ट्रेस आयशा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग गाने 'विदाई' की पहली झलक दिखाई है। जल्द ही आयशा सिंह का यह गाना रिलीज भी हो जाएगा। विदाई गाने के पोस्टर में आयशा सिंह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। जहां एक ओर फैंस उनके इस गाने को देखने के लिए बेताब से हैं। वहीं कुछ लोग अनुमान लगाने लगे हैं कि कहीं आयशा सिंह अपने सुपर-डुपर हिट टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को बीच में ही छोड़ ना दें। फिलहाल तो आपको बता दें कि आयशा ने अपने हेक्टिक शेड्यूल से समय निकालकर ही इस गाने की शूटिंग पूरी की है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक आयशा अपना सीरियल नहीं छोड़ रही हैं।
Next Story