मनोरंजन

दुल्हन बनकर बेहद प्यारी लगीं आयशा सिंह, 'विदाई' के तुरंत बाद कराया ब्राइडल फोटोशूट

Rounak Dey
20 Dec 2022 10:58 AM GMT
दुल्हन बनकर बेहद प्यारी लगीं आयशा सिंह, विदाई के तुरंत बाद कराया ब्राइडल फोटोशूट
x
तो चलिए एक नजर डालते हैं आयशा सिंह की इन फोटोज पर-
Ayesha Singh Bidaat BTS Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और 'गुम है किसी के प्यार में' की सई यानी आयशा सिंह का बीते सप्ताह 'विदाई' सॉन्ग रिलीज हुआ था, जिसने फैंस का तो दिल जीता ही, साथ ही यू-ट्यूब पर भी खूब धूम मचाया। आयशा सिंह के इस गाने ने फैंस तक को भावुक कर दिया था। 'विदाई' की रिलीज के चंद दिनों बाद आयशा सिंह ने सॉन्ग के सेट से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जहां कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस दुल्हन बनकर पोज देती दिखाई दीं तो वहीं एक फोटो में वह अपने ऑनस्क्रीन पति का हाथ थामी नजर आईं। तो चलिए एक नजर डालते हैं आयशा सिंह की इन फोटोज पर-
दुल्हन बनकर बेहद प्यारी लगीं आयशा सिंह (Ayesha Singh)
आयशा सिंह फोटो में पर्पल लहंगे में नजर आईं, जिसमें उनका लुक तारीफ के लायक रहा। उनके इस ब्राइडल लुक की चर्चा चारों तरफ हो रही है। Also Read - Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: विराट- साईं के जिंदगी में जहर घोलने आएगी सरिता, मचेगा बवाल
ऑनस्क्रीन पति संग आयशा (Ayesha Singh) ने दिये पोज




आयशा सिंह ने ऑनस्क्रीन पति नैसर्ग मिस्त्री के साथ भी पोज दिये। फोटोज में दोनों एक-दूजे का हाथ थामे दिखाई दिए। खास बात तो यह है कि 'विदाई' के लिए बनाई गई यह जोड़ी फैंस को भी पसंद आ रही है।
ऑनस्क्रीन मां-पापा के साथ दिखीं आयशा (Ayesha Singh)
आयशा सिंह अपनी एक फोटो में ऑनस्क्रीन मम्मी-पापा के साथ भी दिखाई दीं। बता दें कि सॉन्ग में ऑनस्क्रीन पैरेंट्स संग उनकी बॉन्डिंग इतनी अच्छी दिखाई गई कि फैंस उसे सच मान बैठे थे।
आयशा (Ayesha Singh) ने दुल्हन के जोड़े में दिखाई नजाकत
आयशा सिंह का ब्राइडल लुक सिंपल और सोबर होने के बाद भी फैंस को खूब पसंद आया। खास बात तो यह है कि इस लुक में एक्ट्रेस ने भी अपनी अदाएं दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
आयशा सिंह (Ayesha Singh) की फोटोज पर फैंस ने लुटाया प्यार
आयशा सिंह की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। अभी तक इन फोटोज को 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वहीं जहां किसी ने आयशा को 'खूबसूरत' कहा तो वहीं किसी का दिल गाने के लिए बनी जोड़ी पर आ गया
Next Story