मनोरंजन

इस वजह से रणबीर कपूर पर भड़के थे अयान मुखर्जी!

Rounak Dey
16 Jun 2022 11:15 AM IST
इस वजह से रणबीर कपूर पर भड़के थे अयान मुखर्जी!
x
अगर रणबीर मेरे लिए रुकते तो बहुत लंबा इंतजार उन्हें करना पड़ता।'

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ है। काफी समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा है और अब ट्रेलर देखकर अब फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर और एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि इस फिल्म को बनने में 5 साल से ज्यादा का समय लगा है। फिल्म में दरअसल बहुत ज्यादा वीएफएक्स का काम हुआ है और इस वजह से फिल्म को बनाने में इतना समय लगा। हालांकि हाल ही में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अयान मुखर्जी ने बताया कि फिल्म की रिलीज में देरी की वजह रणबीर कपूर भी रहे हैं।

रणबीर पर हुए थे गुस्सा
अयान ने यह भी बताया कि इस वजह से वह रणबीर कपूर पर भड़के भी थे। बता दें कि रणवीर और अयान की साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों वेक अप सिड और ये जवानी है दीवानी में साथ में काम कर चुके हैं। अयान ने ब्रह्मास्त्र का प्री प्रोडक्शन का काम साल 2014 में शुरू कर दिया था, ये जवानी है दीवानी की रिलीज के साल भर बाद। लेकिन रणबीर की वजह से देरी हो गई क्योंकि वह फिल्म संजू के लिए खुद को तैयार कर रहे थे। ये फिल्म फिर साल 2018 में रिलीज हुई।
रणबीर का फैसला लगा सही
अयान ने फिर बताया कि ब्रह्मास्त्र में उन्होंने 9 साल खर्च किए हैं। ई टाइम्स से बात करते हुए अयान ने कहा था, जब मैंने ब्रह्मास्त्र की तैयारी शुरू की थी तब रणबीर को संजू फिल्म ऑफर हुई थी। उन्हें मेरे साथ ही तैयारी करती थी ब्रह्मास्त्र के लिए। लेकिन रणबीर ने संजू को चुना। मुझे बहुत गुस्सा आया था। मैं खुश था कि वह राजकुमार हिरानी सर के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन मेरे प्रोजेक्ट का क्या?
हालांकि अयान को बाद में ये अहसास हो गया था कि रणबीर ने सही फैसला लिया, संजू को चुनकर। उन्होंने कहा, 'मुझे बाद में लगा कि रणबीर ने सही फैसला लिया क्योंकि कुछ सालों बाद संजू की शूटिंग हो गई थी, एडिटिंग हो गई थी और फिल्म रिलीज के लिए तैयार भी थी और मेरा प्री प्रोडक्शन ही अभी खत्म नहीं हुआ था। अगर रणबीर मेरे लिए रुकते तो बहुत लंबा इंतजार उन्हें करना पड़ता।'


Next Story