मनोरंजन

ऑस्कर के सीधे प्रसारण के पहले आठ श्रेणियों के दिए जाएंगे पुरस्कार

Subhi
24 Feb 2022 2:06 AM GMT
ऑस्कर के सीधे प्रसारण के पहले आठ श्रेणियों के दिए जाएंगे पुरस्कार
x
अमेरिका की संस्था ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2022 के ऑस्कर समारोह के दौरान आठ श्रेणी में विजेताओं को, सीधे प्रसारण से पहले पुरस्कार दिए जाएंगे।

अमेरिका की संस्था 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2022 के ऑस्कर समारोह के दौरान आठ श्रेणी में विजेताओं को, सीधे प्रसारण से पहले पुरस्कार दिए जाएंगे। यानी, 27 मार्च, 2022 को प्रसारित 94वें ऑस्कर समारोह के दौरान 23 श्रेणियों में से आठ पुरस्कारों को लाइव ऑन एयर प्रस्तुत नहीं किया जाएगा।

सीधा प्रसारण शुरू होने से एक घंटा पहले 94वें अकादमी पुरस्कार आरंभ होंगे जिसके तहत आठ श्रेणियों- लघु वृत्तचित्र, फिल्म संपादन, मेकअप और केश सज्जा, गीत, उत्पादन डिजाइन, एनिमेटेड शॉर्ट, लाइव एक्शन शॉर्ट और ध्वनि में पुरस्कार दिए जाएंगे।

इस बाबत नामित लोगों और अकादमी के सदस्यों को एक पत्र भेज कर बदलाव की सूचना दी गई है। बताया गया है कि ऑस्कर के प्रसारण के दर्शकों की घटती संख्या में सुधार के लिए यह बदलाव किया गया है।

सीधा प्रसारण शुरू होने से पहले रिकॉर्ड किया जाएगा और बाद में इसे लाइव प्रसारण में संपादित करके रिलीज किया जाएगा।


Next Story