मनोरंजन

अवॉर्ड फंक्शन : रेड कार्पेट पर चला प्रियंका चोपड़ा का जादू, ड्रेस संभालते नजर आए निक जोनस

Rani Sahu
30 Nov 2021 3:24 PM GMT
अवॉर्ड फंक्शन : रेड कार्पेट पर चला प्रियंका चोपड़ा का जादू, ड्रेस संभालते नजर आए निक जोनस
x
बॉलीवुड और हॉलीवुड की फेमस जोड़ी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में अपनी तलाक की झूठी खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहे

बॉलीवुड और हॉलीवुड की फेमस जोड़ी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में अपनी तलाक की झूठी खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहे। लेकिन सोशल मीडिया पर ये कपल लगातार अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करता नजर आ रहा है। इसी बीच निक जोनस ने अपनी लेडी लव प्रियंका पर प्यार बरसाते हुए उनके साथ कुछ स्पेशल फोटोज शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में एक दूसरे के साथ ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स 2021 इवेंट अटेंड किया है। इस इवेंट में प्रियंका ने अपने लुक और स्टाइल से पूरी लाइमलाइट लूट ली। खुद निक जोनस ने भी प्रियंका को इस शो का स्टार बताया है। प्रियंका संग फोटो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन लिखा- स्टार ऑफ द शो। ये कहना सही है कि इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका के लुक ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका ने इवेंट में टॉप टू बॉटम प्रिंटेड बॉडी सूट पहना है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ओवरकोट कैरी किया, जिसमें लंबी टेल है।

अपने इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने डायमंड नेकपीस और ईयररिंग्स ,भी कैरी किए। मेकअप की बात करें तो उन्होंने ब्राउन न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ आंखों को आइलाइनर की मदद से डिफाइन किया है। बालों में एक्ट्रेस ने बन बनाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर निक जोनस ब्लैक सूट में नजर आए। ब्लैक सूट को निक ने रेड टी शर्ट के साथ पेयर अप किया। इस लुक में निक भी काफी हैंडसम दिखे। दोनों का फोटोशूट लंदन के फैशन व सेलेब्रिटी फोटोग्राफर निकोलस गेरारडिन ने किया है।

तस्वीरों के साथ साथ इस अवॉर्ड फंक्शन से प्रियंका और निक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। रेड कार्पेट पर फोटो क्लिक कराने से पहले निक प्रियंका की ड्रेस को सेट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं तो आप दोनों से प्यार करता हूं। एक अन्य यूजर ने तो उन्हें जीजू एंड जीजी कह कर संबोधित कर दिया।


Next Story