मनोरंजन

अवनीत कौर ने खुद को दिया एक नायाब तोहफा, कीमत जान उड़ जाएंगे तोते

Rounak Dey
28 Sep 2022 4:10 AM GMT
अवनीत कौर ने खुद को दिया एक नायाब तोहफा, कीमत जान उड़ जाएंगे तोते
x
इसकी भी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें उन्होंने कैप्शन लिखा था- सालों का सपना पूरा हुआ।

टीवी सीरियल 'अलादीन' फेम अवनीत कौर से आप सभी वाकिफ होंगे। वह एक एक्टर के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। एक-से-एक वह अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर कर लोगों को वह अपना दीवाना बनाती रहती हैं। अब उन्होंने कुछ ऐसा काम किया है, जिसे सुनकर आपके भी पसीने छूटना लाजमी है। अब ऐसा क्या कर दिया, आइए बताते हैं।

दरअसल, अवनीत कौर (Avneet Kaur) 21 साल की होने वाली हैं। 13 अक्टूबर को उनका हैप्पी वाला बर्थडे है। अब उन्होंने इस मौके को स्पेशल बनाने के लिए शॉपिंग शुरू कर दी। दूसरों से गिफ्ट लेने से पहले उन्होंने खुद को ही एक नायाब तोहफा दे दिया है। एक्ट्रेस ने उसकी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
अवनीत कौर ने खुद को दिया महंगा गिफ्ट
अवनीत ने प्री-बर्थडे गिफ्ट के तौर पर एक Burberry का बैग लिया है। यह बैग काफी एक्सपेंसिव है। दिखने में भले यह छोटू-सा है लेकिन इसकी कीमत $1,350 है। इसे भारतीय दाम में कनवर्ट किया जाए तो इसकी कीमत हो जाएगी 1 लाख रुपये। हैं ना चौंकाने वाली बात।
अवनीत कौर हैं बैग की शौकीन
अवनीत कौर के पास अच्छा खासा बैग कलेक्शन है। उसमें उनके पास इस तरह का शायद ही कोई बैग होगा, जिसकी कमी अब इसने पूरी कर दी है। एक्ट्रेस ने तस्वीर में पर्स के साथ-साथ उसके बॉक्स और बैग की भी तस्वीर पोस्ट की है। इतना ही नहीं उन्होंने न्यू सनग्लासेस को भी फैन्स के साथ साझा किया है।
अवनीत कौर ने खरीदी थी कार
अच्छा ये पहली बार नहीं है जब इन्होंने कुछ महंगा खरीदा हो। इसके पहले उन्होंने न्यू रेंज रोवर कार खरीदी थी। इसकी भी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें उन्होंने कैप्शन लिखा था- सालों का सपना पूरा हुआ।
Next Story