मनोरंजन

सोशल मीडिया पर छाया अवनीत और शांतनु का एनर्जेटिक डांस

Saba Naaz
31 July 2025 9:31 PM IST
सोशल मीडिया पर छाया अवनीत और शांतनु का एनर्जेटिक डांस
x
Entertainment मनोरंजन : अवनीत कौर और शांतनु माहेश्वरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लव इन वियतनाम' का प्रमोशन कर रहे हैं। गुरुवार को दोनों सितारे मुंबई के एक कॉलेज में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे, जहाँ उन्हें ढोल की थाप पर जमकर नाचते हुए देखा गया।
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, अवनीत कौर और शांतनु माहेश्वरी अपने भांगड़ा मूव्स से स्टेज पर धूम मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ डांस करते हुए और स्टेज पर कुछ मुश्किल स्टेप्स करते हुए मुस्कुरा रहे थे।
Next Story