मनोरंजन
बालिका वधू फेम Avika Gor का नया गाना 'Dil Ko Mere' हुआ रिलीज, चंद मिनटों में मिले लाखों व्यूज
Shubhra Nandy
18 May 2021 1:18 PM IST

x
छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल 'बालिका वधू' की आनंदी से फेम पाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर अब काफी बड़ी हो गई हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल 'बालिका वधू' की आनंदी से फेम पाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर अब काफी बड़ी हो गई हैं। टीवी पर छोटी सी अनंदी बन सबका दिल जीतने वाली अविका गौर आज बेहद खूबसूरत और बोल्ड अंदाज़ में नजर आती हैं। बालिका वधू के बाद अविका कलर्स के ही दूसरे शो ससुराल सिमर का में नजर आई थीं। यहां भी दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया था। हाल ही में एक्ट्रेस का एक म्यूजिक एलबम रिलीज हुआ है जिसमें वो काफी अलग और खूबसूरत लग रही हैं।
इस म्यूजिक वीडियो का नाम है 'दिल को मेरे' (Dil Ko Mere) जो हाल ही में रिलीज हो हुआ है। इस वीडियो सॉन्ग में अविका तो बिल्कुल अलग अंदाज में नज़र आ ही रही हैं, साथ ही गाने में उनके साथ आदिल खान भी हैं। वहीं फैंस को इन दोनों की केमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।
गाने को लिखा है वंदना खंडेलवा ने, और राहुल जैन ने इसे कंपोज किया और गाया भी है। गाने में दो लोगों के बीच के रोमांस और उनके साथ-साथ सफर करने के बारे दिखाया गया है। गाने और आदिल खान के साथ बनी केमिस्ट्री को लेकर एक्साइटेड अविका ने कहा कि - "मुझे लगता है कि आदिल और मेरे बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है और जो वीडियो में साफ नजर आ रहा है। हमारे निर्देशक और क्रू ने अच्छा काम किया है। इस गाने का संगीत अच्छा है, हर कोई इसे दोहराना पसंद करेगा"
वहीं देश के मौजूदा हाल पर अविका ने बात करते हुए कहा कि- ' ऐसे कठिन समय के दौरान मेरे लिए सम्मान की बात होगी अगर मैं दर्शकों के लिए किसी भी तरह का मनोरंजन ला सकती हूं। मैं सभी से एसओपी का पालन करने का अनुरोध करती हूं। हम एक राष्ट्र के तौर पर साथ लड़कर इस वायरस को हरा देंगे।
आपको बता दें, कि टीवी सीरियल में काम करने के बाद अब एक्ट्रेस ने दक्षिण सिनेमा का रूख कर लिया है। और वहां भी उनकी अलग पहचान बन चुकी है। अविका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और इन दिनों अपने फोटो शूट्स को लेकर चर्चा में हैं।
Next Story





