मनोरंजन

कोरोना के चपेट में आया अविका गौर का परिवार, कहा- 'ये डरावना था'

Shubhra Nandy
28 April 2021 2:25 PM IST
कोरोना के चपेट में आया अविका गौर का परिवार, कहा- ये डरावना था
x
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। देश के कई हिस्सों में अस्पताल में बेड, दवाइयों, ऑक्सीजन और यहां तक प्लाज्मा तक की कमी होने लगी है। जिसके चलते आम से लेकर खास तक, देश की कई बड़ी हस्तियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री अविका गोर का परिवार भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुका है। जिसके चलते उनके परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात की जानकारी खुद अविका गोर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अविका गोर व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए अविका गोर ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा और अपने परिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने फैंस से इस महामारी की मार झेल रहे लोगों की मदद करने की अपील की है। अविका गोर ने यह भी कहा है प्लाज्मा की डोनेट करते रहें। अविका गोर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अब जब मैंने आपका ध्यान आकर्षित किया है, तो उन चीजों के बारे में बात करें जो अभी मायने रखती हैं। यह काफी डरावना है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार लगभग 2 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, और हम सभी जानते हैं कि वास्तविक संख्या कम से कम 4-5 गुना ज्यादा है।
अविका गोर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हमारे देश में 17 मिलियन से अधिक लोग (आधिकारिक तौर पर) वायरस से प्रभावित हुए हैं। हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर काफी ज्यादा बोझ है। फिलहाल अभी इसके बारे में बहुत कुछ नहीं किया जा सकता है। इसलिए, जिस तरह से भी हो सके मदद के लिए आगे आएं। मेरा परिवार इस लड़ाई से गुजरा है और यह अच्छा एहसास नहीं है। यह डरा देने वाला है। मुझे खुशी है कि वह बच गए, लेकिन मैं नहीं चाहूंगी कि कोई भी इससे गुजरे।'
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'उन सभी को लिए जो इससे लड़ रहे हैं और जीत हासिल कर चुके हैं, कृप्या प्लाज्मा डोनेट करें ! यह आपके शरीर से ज्यादा नहीं लेता है, और अस्पताल निकालने में बहुत सावधानी बरत रहे हैं। जब भी आपकी बारी आए तो कृपया वैक्सीन लगवाएं! यह भले ही आपको वायरस से बचाने में मदद नहीं कर सकता है, लेकिन मैं आपको महत्वपूर्ण प्रभाव से बचाएगा।'
अविका गोर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं यहां उपदेश देने के लिए नहीं हूं। मैं बस सभी से अनुरोध कर रही हूं कि घर पर रहिए, जब तक कि जरूरी न हो बाहर न निकलें। हमें इससे साथ में लड़ना है। एक बार हम इसे लगभग खत्म कर ही चुके हैं अब दोबारा भी कर सकते हैं। मैं वादा करती हूं कि जो भी मेरी पावर में होगा मैं वह सब करूंगी और आखिर में वैसे कहने की जरूरत नहीं है, लेकिन प्लीज मास्क पहनिए, बल्कि 2 मास्क पहनिए।' अविका गोर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।


Next Story