मनोरंजन
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने 10 दिनों में की शानदार कमाई
jantaserishta.com
26 Dec 2022 12:15 PM IST

x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| जेम्स कैमरून निर्देशित 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'वैरायटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 10 दिनों में वैश्विक स्तर पर 855 मिलियन डॉलर की कमाई की है।
जेम्स कैमरून की सीक्वल ने अमेरिकी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 253.7 मिलियन डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 मिलियन डॉलर की कमाई की है।
उत्तरी अमेरिका में कठोर सर्दियों के मौसम और दुनिया भर में कोविड-19, रेस्पिरेटरी सिंकिटियल वायरस और फ्लू के बढ़ते मामलों के बावजूद फिल्म की कमाई की सबको उम्मीद है, आने वाले दिनों में फिल्म और भी चल सकती है।
दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से महामारी से उबर नहीं पाया है और चीन जैसे महत्वपूर्ण बाजार वायरस के पुनरुत्थान का अनुभव कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





