मनोरंजन

अवतार 2 ने 13वें दिन की इतनी कमाई, RRR को किया पीछे

Rounak Dey
29 Dec 2022 8:17 AM GMT
अवतार 2 ने 13वें दिन की इतनी कमाई, RRR को किया पीछे
x
राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 274.31 करोड़ रुपये का करोबार किया था।
Avatar 2 Box Office Collection Day 13: हॉलीवुड की फिल्म 'अवतार 2' (Avatar 2) बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। जेम्स कैमरून की फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो गए है। इस फिल्म ने इन 13 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। इस फिल्म ने इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को पीछे कर दिया है। इसके बाद अब ये फिल्म आरआरआर और केजीएफ2 को पीछे करने की ओर बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म की कमाई के नए आंकड़ें सामने आ गए है। जिसके हिसाब से फिल्म ने 13वें दिन भी ठीक-ठाक कमाई की है।
अवतार 2 ने 13वें दिन की इतनी कमाई
सैम वर्थिंगटन, जोए सलदाना, स्टीफन लैंग और मिशेल रोड्रिग्ज की लीड रोल वाली फिल्म अवतार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बना दिए है। इस फिल्म ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेम्स कैमरून की फिल्म ने 13वें दिन 9.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसके साथ इस फिल्म अब कुल कमाई 280 करोड़ के पार हो गई। इस नए आंकड़ें के हिसाब से अवतार 2 ने ब्रह्मास्त्र के बाद आरआरआर को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 274.31 करोड़ रुपये का करोबार किया था।
जल्द तोड़ सकती केजीएफ2 का रिकॉर्ड
अवतार 2 की कमाई को देखने के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म आरआरआर के बाद केजीएफ2 का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। आपको बताते चले की यश की केजीएफ2 ने बॉक्स ऑफिस पर 434.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। क्या आपको भी लगता है अवतार 2 यश की फिल्म केजीएफ2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Next Story