मनोरंजन

ऑटोप्सी में नितिन देसाई की 'फांसी से मौत' की पुष्टि

jantaserishta.com
3 Aug 2023 1:01 PM IST
ऑटोप्सी में नितिन देसाई की फांसी से मौत की पुष्टि
x
रायगढ़: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई की मौत पर मुंबई के सर जे.जे. अस्पताल में किए गए ऑटोप्सी की प्रारंभिक रिपोर्ट में 'फांसी से मौत' की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। चार डॉक्टरों की एक टीम ने बुधवार देर रात शव का परीक्षण किया और इसकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। रायगढ़ पुलिस ने कई कोणों से जांच शुरू की है, जिसमें वित्तीय, बाहरी या व्यावसायिक दबाव और देसाई की आत्महत्या के अन्य पहलू शामिल हैं।
बुधवार सुबह 4 बजे के आसपास खुदकुशी से कुछ घंटे पहले, वित्तीय संकट से जूझ रहे देसाई ने कथित तौर पर एक "रिकॉर्डेड आत्महत्या संदेश" छोड़ा जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे लोगों का नाम लिया जिन्होंने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया होगा।
हालांकि, बार-बार प्रयास करने के बावजूद रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने इस संवेदनशील मामले पर कुछ भी बताने से इनकार किया। देसाई का अंतिम संस्कार उनके बेटे और दो बेटियों के अमेरिका से यहां पहुंचने के बाद उनकी इच्छा के अनुसार शुक्रवार (4 अगस्त) को स्टूडियो परिसर में किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story