मनोरंजन
Attack- Part 1:अटैक का ट्रेलर आउट, सुपर सोल्जर के रोल में नजर आए एक्टर
Rounak Dey
7 March 2022 3:05 PM IST

x
फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं जॉन अब्राहम की इस फिल्म को लेकर।
Attack Part 1 Trailer: बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम (John Abraham) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अटैक पार्ट 1' (Attack Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जबरदस्त एक्शन और रोमांस से भरपूर इस ट्रेलर में एक्टर अपने मिशन को पूरा करने के लिए अपनी जान की बाजी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में जॉन का धमाकेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि जॉन की यह शानदार फिल्म 1 अप्रैल को सिनेमा घर में दस्तक देगी।
जैसा कि ट्रेलर की शुरुआत में नजर आ रहा है कि पहले सीन में जॉन एक अटैक (Attack) वाली जगह पर बेसुथ दिख रहे हैं, लेकिन दूसरे ही पल में अपने मिशन की ओर निकल पड़ते हैं, जहां वो अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। एक मिनट 38 मिनट के इस ट्रेलर में रोमांस और एक्शन का जबरदस्त तड़का दिख रहा है। इस ट्रेलर वीडियो को जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने शानदार कैप्शन लिखा हैं। उन्होंने लिखा 'देश को बचाने के लिए भारत का पहला सुपर सोल्जर यहां है।'
एक्शन ड्रामा से भरपूर जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और रकुल प्रीत (Rakul Preet) स्टारर फिल्म अटैक (Attack) एक्शन ओरिएंटेड और सुपर सोल्जर फिल्म है। आपको बता दें कि इस फिल्म में जॉन रेंजर ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक बचाव मिशन का नेतृत्व करते हैं। इस फिल्म की कहानी हाई जैक पर आधारित है। ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं जॉन अब्राहम की इस फिल्म को लेकर।
Next Story





