मनोरंजन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला, जांच के लिए पुलिस की सात टीमों का गठन

jantaserishta.com
16 Jan 2025 10:52 AM IST
Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला, जांच के लिए पुलिस की सात टीमों का गठन
x
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमले ने उनके फैन्स को चिंता में डाल दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सात टीमों का गठन किया है। गुरुवार तड़के बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के ऊपर धारदार हथियार से हमला हुआ है। कथित तौर पर उनके घर में चोरी की मंशा से आए आरोपी ने सैफ पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं, अब आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की सात टीमों का गठन किया गया है।
इससे पहले मुंबई पुलिस ने सैफ के घर में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया। तीनों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सैफ पर कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स ने चाकू घोंपा, जो उनके मुंबई स्थित घर में घुस आया था। एक्टर का फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक संदिग्ध के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक्टर को "छह बार चाकू घोंपा गया है" जिनमें से "दो जख्म गहरे हैं"। लीलावती अस्पताल के सीईओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि सैफ को उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपा और उन्हें सुबह 3:30 बजे लाया गया। उत्तमानी ने कहा कि सैफ को छह चाकू घोंपे गए हैं जिनमें से दो गहरे हैं। "यह रीढ़ के पास है। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थेटोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका ऑपरेशन कर रही है।"
मामले को लेकर सैफ अली खान और करीना कपूर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। दोनों ने प्रशंसकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story