मनोरंजन

एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला मामला, एक संदिग्ध को पुलिस ने उठाया

jantaserishta.com
17 Jan 2025 11:20 AM IST
एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला मामला, एक संदिग्ध को पुलिस ने उठाया
x
देखें वीडियो.
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. 16 जनवरी की रात को मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ अली खान पर अटैक किया गया था. दरअसल एक अज्ञात शख्स चोरी करने के मकसद से सैफ-करीना के घर में दाखिल हुआ था.
हमलावर ने सैफ पर तेजधार हथियार से छह बार वार किए थे, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 20 टीमों का गठन किया गया था. हर टीम को अलग-अलग टास्क दिया गया था.
मालूम हो, सैफ अली खान उस बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर रहते हैं. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है. जांच अधिकारियों का मानना है कि हमलावर ने सैफ के घर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले थे. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सैफ के घर पर 56 साल की स्टाफ नर्स भी मौजूद थी. उसका नाम एलियामा फिलिप (Eliyama Philip) है. वो शिकायतकर्ता भी है. इस घटना में उसे ब्लेड से चोटें आई हैं. पुलिस ने नर्स फिलिप, घर में काम करने वाले स्टाफ, बिल्डिंग के गार्ड और बाकी लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story