मनोरंजन
अथिया शेट्टी ने शेयर की ग्लैमरस फोटो, के.एल राहुल ने किया कमेंट, तो फैन्स का यूं आया रिएक्शन
Rounak Dey
4 Feb 2021 4:18 PM IST

x
सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं.
सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपनी तस्वीरें और वीडियो के जरिए वे फैंस से भी काफी कनेक्टेड रहती हैं. अथिया शेट्टी अपनी तस्वीरों के साथ अपने कथित बॉयफ्रेंड केएल राहुल को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. वे अक्सर राहुल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आती हैं. जिनको उनके फैंस अपने लाइक्स द्वारा बेहद प्यार देते हैं. हाल ही में अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसपर उनके कथित बॉयफ्रेंड ने रिएक्ट किया है.
अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर से ऐसा लगता है उनकी ये किसी फोटोशूट की फोटो है. तस्वीर में आप देख सकते हैं अथिया ने थाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है जो काफी फ्लोई है. अपने ऑउटफिट को मैच करते हुए अथिया ने काफी कम मेकअप किया हुआ है. उनकी इस तस्वीर पर खूब लाइक्स और कमेंटस आ रहे हैं. वे एक बार फिर अपनी तस्वीर को लेकर प्यार बटोर रही हैं.
अथिया ने जो तस्वीर शेयर की है उसपर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी प्रतिक्रियां देते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी इस तस्वीर पर डायना पेंटी, कटरीना की बहन इसाबेल और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी कमेंट किया है. इन सभी के साथ-साथ हमें केएल राहुल का भी कमेंट देखने को मिला, जहां उन्होंने कमेंट सेक्शन में एक इमोजी शेयर की है. जो ये दर्शाती है कि अथिया को देख राहुल काफी खुश नजर आ रहे हैं.
अथिया शेट्टी के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने फिल्म हीरो से 2015 में डेब्यू किया था. फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान थे और उनके हीरो सूरज पंचोली बने थे. हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई.इसके बाद अथिया शेट्टी को नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में देखा गया था. इस फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ तो बहुत हुई लेकिन फिर भी फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई.
Next Story





