मनोरंजन

अथिया शेट्टी ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, डांस करते नजर आए केएल राहुल और सुनिल शेट्टी

Neha Dani
30 Jan 2023 5:17 AM GMT
अथिया शेट्टी ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, डांस करते नजर आए केएल राहुल और सुनिल शेट्टी
x
इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। तो चलिए देखते है ये तस्वीरें।
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सुनिल शेट्टी की बेटी ने अभी हाल ही में केएल राहुल संग शादी की है। इन दोनों की शादी काफी दिनों तक चर्चा में बनी रही। अब इन दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। अथिया शेट्टी एक के बाद एक शादी की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उन्होंने अभी हाल ही में संगीत और मेहंदी के फंक्शन की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। तो चलिए देखते है ये तस्वीरें।
संगीत फंक्शन में राहुल ने किया डांस
ये तस्वीर केएल राहुल संगीत फंक्शन में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। के एल राहुल की ये तस्वीर आते ही छा गई।
दोस्तों संग दिखीं अथिया
अथिया शेट्टी इस वायरल हो रही तस्वीर में अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। अथिया शेट्टी इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रही हैं।
अथिया ने राहुल को दिखाई मेहंदी
इस तस्वीर में अथिया शेट्टी केएल राहुल को अपनी मेहंदी दिखाती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में अथिया बेहद क्यूट पोज देती हुई नजर आ रही है।
सुनिल शेट्टी ने किया जमकर डांस
अपनी बेटी अथिया के संगीत फक्शन में जमकर डांस करते हुए नजर आए। सुनिल शेट्टी की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।
अथिया-राहुल ने दिए रोमांटिक पोज
इस तस्वीर में केएल राहुल और अथिया शेट्टी बेहद रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे है।
बेहद प्यारी लग रही है अथिया
अपने संगीत और मेहंदी फक्शन में अथिया शेट्टी बेहद प्यारी और हसीन लग रही है। इस तस्वीर में अथिया फनी फेस बनाए हुए दिखीं।

Next Story