मनोरंजन

अथिया शेट्टी ने करवाया मैगजीन फोटोशूट, खुद को रोक नहीं पाए बॉयफ्रेंड KL Rahul

Triveni
25 Feb 2021 5:25 AM GMT
अथिया शेट्टी ने करवाया मैगजीन फोटोशूट, खुद को रोक नहीं पाए बॉयफ्रेंड KL Rahul
x
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने महज कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। अथिया की इस फोटो को देखने के बाद फैन नहीं बल्कि सेलेब्स भी तारीफ भरे कमेंट्स कर रहे हैं। इसी बीच अथिया के कथित बॉयफ्रेंड और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) ने भी इस फोटो पर एमोजी पोस्ट की है।

केएल राहुल के अलावा अभिनेता अनिल कपूर ने भी अथिया की गॉर्जियस फोटो पर कमेंट किया है, 'लूकिंग ग्रेट।' केएल राहुल और अनिल कपूर के अलावा टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ, मॉडल दिवा धवन और डायना पेंटी ने भी अथिया की फोटो पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। फेमिना मैगजीन के लिए कराए गए इस फोटोशूट में अथिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अथिया की इस फोटो को अब तक 55 हज़ार से भी ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो, अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अपने रिलेशनशिप के बारे में अभी तक दोनों में किसी ने कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है। बीते दिनों न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दोनों अपने फ्रेंड के साथ थाईलैंड गए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अथिया ने निखिल आडवाणी की फिल्म 'हीरो' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में अथिया के अपोजिट सूरज पंचोली लीड रोल में थे। इसके बाद एक्ट्रेस अनीस बज्मी की कॉमेडी फ्लिक 'मुबारकां' में नजर आईं थी। फिल्म में अर्जुन कपूर, अनिल कपूर और इलियाना डिक्रूज भी लीड रोल में मौजूद थीं।



Next Story