मनोरंजन

बॉयफ्रेंड केएल राहुल को ATHIYA SHETTY ने इस अंदाज़ में दी जन्मदिन बधाई, PHOTO में चिल करते आए नजर कपल

Triveni
18 April 2021 8:32 AM GMT
बॉयफ्रेंड केएल राहुल को ATHIYA SHETTY ने इस अंदाज़ में दी जन्मदिन बधाई, PHOTO में चिल करते आए नजर कपल
x
टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) का आज जन्मदिन (Birthday )है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) का आज जन्मदिन (Birthday )है। केएल राहुल आईपीएल (IPL) में पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज उनकी टीम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ है। जन्मदिन के मौके पर उन्हें चारों तरफ से बधाई मिल रहीं हैं। इसी खास मौके पर सबसे खास बधाई उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) से मिली है। जिनके साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा बनी रहती है।


सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने बॉयफ्रेंड और भारतीय टीम के यंग खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।अथिया शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी केएल राहुल के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अथिया और राहुल मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। अथिया ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - आप के लिए आभारी, जन्मदिन मुबारक। सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। केएल राहुल और अथिया के फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर केएल राहुल ने तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी थी। पिछले काफी समय से फेमस क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अथिया और केएल राहुल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं करते हैं। लेकिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल को कई इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है। राहुल इन दिनों आईपीएल दौरे पर हैं। वहीं, आथिया भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। आथिया को आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था। उन्होंने फिल्म हीरो से 2015 में डेब्यू किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान थे और उनके हीरो सूरज पंचोली बने थे।


Next Story