मनोरंजन
Athiya Shetty और KL Rahul की जल्द होने वाली है शादी, अर्जुन कपूर समेत ये सेलेब्स हो सकते हैं शामिल
Rounak Dey
10 Sep 2022 8:08 AM GMT

x
अगर ऐसा कुछ होता है तो कुछ ही लोगों की मौजूदगी में शादी करने के बाद यह एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दे सकते हैं।
एक्शन स्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की खबरें सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। हालांकि अभी तब किसी तय तारीख का खुलासा नहीं हुआ है और ना ही किसी परिवाले या संबंधी ने इसपर कोई अधिकारिक बयान दिया है।
जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे अथिया-के एल राहुल
अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं इसके संकेत मिलने लग गए हैं। बॉलीवुड लाइफ के पास इस बिग फैट वेडिंग में शरीक होने वालों की एक गेस्ट लिस्ट हैं। जिसमें विराट कोहली, संजय दत्त, आकांक्षा रंजन और अन्य जैसे गणमान्य अतिथियों के नाम शामिल हैं। वैसे आजकल चलन हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने टीम मेंबर्स की शादी में शामिल नहीं होते। तो क्या विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और अन्य केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में शरीक होकर इस चलन को तोड़ेंगे?
अर्जुन कपूर हो सकते हैं शामिल
अथिया शेट्टी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला, उनके बॉलीवुड में ज्यादा दोस्त भी नहीं है। हालांकि आकांक्षा रंजन और अर्जुन कपूर के साथ कई बार अथिया को स्पॉट किया गया है तो उम्मीद की जा सकती है कि यह दोनों को इस शादी में शामिल होंगे। अथिया के पापा सुनील शेट्टी, फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से हैं और उनके रिलेशन भी सबके साथ काफी अच्छे हैं। संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, संजय गुप्ता, साजिद नाडियाडवाला जैसे अन्ना के करीबी दोस्तों के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद की जा सकती है।
अमिताभ- शाह रुख को भी जाएगा न्यौता
शेट्टी अन्ना की बेटी की शादी में तो वैसे शाह रुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के आने की भी उम्मीद की जा रही है। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने चंद मेहमानों के बीच अपनी बालकनी में ही सात फेरे लिए थे। अगर ऐसा कुछ होता है तो कुछ ही लोगों की मौजूदगी में शादी करने के बाद यह एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दे सकते हैं।
Next Story