मनोरंजन

अथिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की गुलदस्ते वाली तस्वीर, फैंस बोले- ये केएल राहुल के लिए

Rounak Dey
6 Sept 2021 8:56 AM IST
अथिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की गुलदस्ते वाली तस्वीर, फैंस बोले- ये केएल राहुल के लिए
x
अथिया शेट्टी आखिर बार साल 2019 में फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही अथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (K L Rahul) के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐक्ट्रेस ने अब एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर फैंस ने केएल राहुल का नाम लेकर कॉमेंट्स किए हैं।




अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह गुलदस्ते के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आपके लिए।' हालांकि, अथिया शेट्टी ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके प्यार भरे अंदाज को देखकर लोगों ने इस पोस्ट को केएल राहुल से जोड़ दिया।
अथिया शेट्टी की इस तस्वीर पर उनके फैंस ने लिखा है, केएल राहुल के लिए है ये तो। एक अन्य फैन ने लिखा, केएल राहुल से शादी कर लो आप। वहीं, तमाम फैंस ने अथिया शेट्टी की तस्वीर पर खूब प्यार जताया है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल अक्सर साथ नजर आते हैं। जिसके चलते उनके रिलेशनशिप की खबरों को मजबूती मिलती है। हालांकि, दोनों अपने रिश्ते पर कभी कोई बात नहीं की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अथिया शेट्टी आखिर बार साल 2019 में फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं।

Next Story