मनोरंजन
गाना लॉन्च के वक्त अचानक स्टेज पर फूट-फूट कर रोने लगी राखी सावंत, लोगों से कहा- क्यों मैं…
Rounak Dey
12 March 2023 12:54 PM IST
x
वह अचानक सभी के सामने जोर से चिल्लाई और जोर से रोते हुए नीचे बैठ गईं थी।
एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपना म्यूजिक वीडियो झूठा रिलीज कर दिया है। यह गाना राखी सावंत की असल जिंदगी पर बना हुआ है। अपने इस म्यूजिक वीडियो के लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते वक्त राखी सावंत फूट-फूट कर रोने लगीं। मिनटों में ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सुर्खियों से है गहरा नाता (Rakhi Sawant)
राखी सावंत का नाम इंडस्ट्री में उन एक्ट्रेसेज में शामिल है जो अपने काम से ज्यादा अन्य चीजों के लिए फेमस हैं। राखी सावंत हो आए दिन खबरों में देखा जा सकता है। उसकी वजह है उनके बयान और उनकी एक्टीविटीज। राखी सावंत को जहां एक तरफ उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है तो दूसरी तरफ लोग उनको उनके बर्ताव के लिए आए दिन ट्रोल करते रहते हैं। एक बार फिर राखी सावंत ने खबरों में जगह बना ली। बता दें कि राखी सावंत अपने म्यूजिक वीडियो के इवेंट के दौरान जोर-जोर से रोने लगीं।
रिलीज किया अपना म्यूजिक वीडियो ‘झूठा’
हाल ही में राखी सावंत ने अपना नया म्यूजिक वीडियो ‘झूठा’ रिलीज किया है और बताया है कि यह गाना उनके वास्तविक जीवन की घटनाओं से इंस्पायर है। इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक फैन ने उन्हें एक कार गिफ्ट में देकर इंप्रेस किया और बाद में निकाह समारोह में उनसे शादी की और फिर किस तरह से उनके साथ धोखा किया था।
बुरी तरह रो पड़ी राखी सावंत
बता दें कि गाना लॉन्च होने के बाद राखी बुरी तरह से रो पड़ी। राखी ने रोते हुए कहा मीडिया से कहा कि लोग कहते हैं कि राखी सावंत को कौन धोखा दे सकता है, राखी के साथ क्या बुरा हो सकता है। क्यों मैं इंसान नहीं हूं क्या, मैं फीमेल नहीं हूं क्या, मेरे अंदर दिल नहीं है क्या, मैं घर बसाने के सपने नहीं देख सकती हूं क्या? वह अचानक सभी के सामने जोर से चिल्लाई और जोर से रोते हुए नीचे बैठ गईं थी।
Next Story





