मनोरंजन
53 साल की उम्र में एक्ट्रेस माधुरी ने शॉर्ट ड्रेस में शेयर की HOT तस्वीर, फैंस बोले- 'Barbie doll'
Shubhra Nandy
23 Dec 2020 7:02 PM IST

x
बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक माधुरी दीक्षित इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं। साथ ही अपनी तस्वीरें और वीडियो को फैंस के बीच शेयर कर रही हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक माधुरी दीक्षित इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं। साथ ही अपनी तस्वीरें और वीडियो को फैंस के बीच शेयर कर रही हैं। अब जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है, वह दीपिका पादुकोण और सारा अली खान पर भी भारी पड़ने वाली है।
दरअसल, माधुरी दीक्षित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें माधुरी ने मजेन्टा रंग का शॉर्ट लेंथ फ्रॉक पहन रखा है। माधुरी ने जिस फ्रॉक को पहना है उसकी स्लीवलेस डिजाइन और राउंड नेक पर रफल डिजाइन बना हुआ है। वहीं इस ड्रेस का कपड़ा काफी ट्रांसपेरेंट है।
इस ड्रेस को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने कमर पर मैचिंग की सैटिन बेल्ट लगाई हुई है। वहीं माधुरी ने इस खूबसूरत सी ड्रेस को मैट बेस मेकअप के साथ कपड़े से मिलती-जुलती लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को पूरा किया है। जबकि बालों का हल्का ब्राउन कलर उनको बेहद खूबसूरत दिखा रहा है।
माधुरी की इस तस्वीर को देख कहना गलत नहीं होगा की 53 साल की उम्र में भी उन्होंने अपना जलवा कायम रखा है। भले ही उनकी ज्यादा फिल्में नहीं आती हों, लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उनके दीदार को तरसते हैं। इस बात का सीधा सबूत है तस्वीर पर आए फैंस के कमेंट्स। जी हां, उनके चाहने वाले माधुरी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। यहां तक की कुछ ने तो उनकी तुलना में दीपिका और सारा अली खान को भी कम बताया है। ऐसे में जाहिर है दीपिका और सारा जैसी एक्ट्रेसेस को मात देने के लिए माधुरी की एक तस्वीर ही काफी है।
माधुरी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'कलंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में माधुरी के साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू लीड रोल में थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
Next Story





