मनोरंजन

20 साल की उम्र में एक्ट्रेस अवनीत कौर ने ब्लैक मोनोकिनी में शेयर की इतनी बोल्ड तस्वीर, फैंस हुए Clean Bowled

jantaserishta.com
2 Jan 2022 1:59 PM IST
20 साल की उम्र में एक्ट्रेस अवनीत कौर ने ब्लैक मोनोकिनी में शेयर की इतनी बोल्ड तस्वीर, फैंस हुए Clean Bowled
x

अलादीन फेम एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन अवनीत कौर सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं. अवनीत की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 27 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

अवनीत के रील्स वीडियो और ग्लैमरस फोटोज इंटरनेट पर छाए रहते हैं. यूथ के बीच अवनीत की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है. अब अवनीत ने अपनी सिजलिंग तस्वीरों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हलचल मचा दी है.
नए फोटोज में अवनीत ब्लैक मोनोकनी में नजर आ रही हैं. अवनीत की यह तस्वीरें गोवा की हैं, जहां से उन्होंने नए साल के पहले दिन ब्लैक मोनोकनी में अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं.
नई तस्वीरों में अवनीत ब्लैक मोनोकनी पहने हुए सीढ़ियों पर किलर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं. ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में अवनीत का लुक देखते ही बनता है.
अवनीत ने ब्लैक मोनोकनी लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है. फोटो में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस, लुक्स और अदाएं किसी डीवा से कम नहीं हैं.
बता दें कि अवनीत ने अपने करियर की शुरुआत डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर रियलिटी शो में एक डांसर के तौर पर की थी. हालांकि, सेमी फाइनल से पहले ही वो शो से बाहर हो गई थीं. इसके बाद उन्होंने डांस के सुपरस्टार्स में भी हिस्सा लिया था. अवनीत झलक दिखलाजा में दर्शील सफारी संग भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं.
डांसिंग के बाद उन्होंने लाइफ ओके के सीरियल मेरी मां से एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद से अवनीत कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. उन्हें अलादीन सीरियल में जैस्मिन के रोल से एक्ट्रेस के तौर पर सही पहचान मिली.
अवनीत रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. उनका सोशल मीडिया हैंडल ग्लैमरस तस्वीरों से भरा हुआ है. सीरियल्स और डांसिंग के बाद अवनीत जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story