मनोरंजन

असित मोदी ने शैलेश लोढ़ा के दावे को बताया गलत, शादी के सवाल पर विजय देवरकोंडा ने दिया यह जवाब

SANTOSI TANDI
10 Aug 2023 7:07 AM GMT
असित मोदी ने शैलेश लोढ़ा के दावे को बताया गलत, शादी के सवाल पर विजय देवरकोंडा ने दिया यह जवाब
x
, शादी के सवाल पर विजय देवरकोंडा ने दिया यह जवाब
तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो घर-घर में लोकप्रिय है। यह 15 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि इसमें विवाद भी उठते रहे हैं। इन दिनों करीब एक साल पहले शो छोड़ चुके शैलेश लोढ़ा और प्रोड्यूसर असित मोदी के बीच विवाद जारी है। शैलेश शो में तारक मेहता का किरदार निभाते थे। शैलेश ने असित के खिलाफ केस फाइल किया था, जिसे वो जीत गए हैं। अब असित ने रिएक्ट करते हुए शैलेश के दावों को गलत करार दिया है।
असित ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि केस जीतने का दावा करना गलत है। शैलेश गलत तरीके से ये बात बता रहे हैं। कोर्ट ऑर्डर में साफ है कि ये मामला आपसी सहमति से खत्म हुआ है। हम नहीं समझ पा रहे कि गलत खबर फैलाने के पीछे उनकी भावना क्या है। हम उनकी सराहना करेंगे अगर वो तथ्यों के साथ खिलवाड़ न करके इस बात को यहीं खत्म कर देंगे। शो छोड़ने का एक सही तरीका है, जिसे शैलेश ने फॉलो नहीं किया। हमने कभी पेमेंट करने से मना नहीं किया। हमने उनसे कई दफा बात करने की कोशिश की। शैलेश ने रिस्पॉन्ड नहीं किया और एनसीएलटी में मामला दायर कर दिया।
प्रोफेशनल तौर पर बात करें तो उन्हें पेमेंट हमेशा समय पर मिला है। काम करते हुए हमने कभी शिकायत नहीं सुनी। इसलिए उनके छोड़कर जाने पर ऐसा बर्ताव देखकर हैरानी भी हुई और दुख भी हुआ।। हमारी मंशा कभी पेमेंट रोकने की नहीं थी, लेकिन हर कॉरपोरेट के नियम होते हैं जिसके अनुसार कई कागजी काम होते हैं, जो पूरे नहीं हुए थे। उल्लेखनीय है कि शैलेश ने दावा किया था कि केस जीतने के बाद असित को उन्हें 1 करोड़ से ज्यादा का भुगतान करना पड़ा।
विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘कुशी’ का ट्रेलर रिलीज
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी' का बुधवार को ट्रेलर लॉन्च किया गया। यह 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर विजय ने फिल्म के साथ अपनी शादी पर भी बात की। दरअसल विजय का नाम लंबे समय से 'पुष्पा' फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से जुड़ रहा है। जब मीडिया ने विजय से उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो एक्टर ने कहा कि कि मेरी शादी आस-पास है..' मुझे लगता है कि शादी जल्दी कर लेनी चाहिए और मेरी शादी काफी करीब भी है।
'शादी' पहले मेरे लिए एक ऐसा शब्द था, जिसे मेरे आस-पास किसी को बोलने की इजाज़त नहीं थी क्योंकि ये मुझे तुरंत उत्तेजित और परेशान कर देता था, लेकिन अब जब भी मैं इसके बारे में बात करता हूं तो मुझे काफी अच्छा भी लगता है। शादी का एक्सपीरियंस सभी को होना चाहिए और हो सकता है 2-3 साल में मेरी भी शादी हो जाए..लेकिन अभी लड़की की तलाश जारी है
Next Story