मनोरंजन

TMKOC के ‘सोढ़ी’ के बकाया पर असित ने दी यह सफाई

Mohammed Raziq
2 May 2024 1:57 PM IST
TMKOC के ‘सोढ़ी’ के बकाया पर असित ने दी यह सफाई
x
मुंबई : तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह को लापता हुए 10 दिन बीत चुके हैं, पर उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हर कोई सोच में पड़ा हुआ है कि आखिरकार गुरुचरण कहां गए। अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी गुरुचरण के गायब होने पर रिएक्शन दी है और वह भी सदमे में हैं। गुरुचरण 22 अप्रैल को मुंबई जाने के लिए दिल्ली से निकले थे, लेकिन फ्लाइट नहीं ली और लापता हो गए।
असित ने 'टाइम्स नाऊ' के साथ बातचीत में कहा कि गुरुचरण का सभी लोगों के साथ बहुत अच्छा बर्ताव था और सबसे प्यार से बात करते थे। उनके शो छोड़ने के बाद भी मैं उनके संपर्क में रहा। ये बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर है। वे परिवार से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने माता-पिता की सारी जिम्मेदारी ले रखी थी। हम कभी एक-दूसरे से ज्यादा पर्सनल तो नहीं थे, पर जितना मैं उनके बारे में जानता था, वे एक बहुत ही धार्मिक व्यक्ति थे। उन्होंने कोविड के दौरान TMKOC छोड़ दिया था, लेकिन उसके बाद भी हमारे बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे।
मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे सुरक्षित रहें और अपना फोन उठाएं। मैं उनसे करीब 6-7 महीने पहले मिला था। असित से जब पूछा गया कि ऐसी खबरें आईं कि शो छोड़ने पर गुरुचरण को उनका बकाया नहीं दिया गया था, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। वह कोविड का समय था और यह हम सभी के लिए तनावपूर्ण था। शूटिंग भी बंद हो गई थी। हमें नहीं पता था कि शो जारी रहेगा या नहीं। हमारे आस-पास दुनिया बदल रही थी। अब यह हम सभी के लिए एक कठिन समय था।
Next Story