मनोरंजन

अशोक स्तंभ विवाद: ''शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है...विरोधियों को अनुपम-विवेक का करारा जवाब

Neha Dani
14 July 2022 9:39 AM GMT
अशोक स्तंभ विवाद: शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है...विरोधियों को अनुपम-विवेक का करारा जवाब
x
इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए करीना कपूर ने लिखा- मेरा पहला मैच। भारत वर्सेस इंग्लैंड।


मुंबई: बी-टाउन का शाही परिवार यानि सैफ अली खान, करीना कपूर खान और उनके दोनों बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान इंग्लैंड में वेकेशन एंजाॅय कर रहे हैं। आए दिन इस ट्रिप से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आती रहती हैं। वहीं अब सैफ-करीना अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का ओडिआई क्रिकेट मैच देखने पहुंचे। ये तो हर कोई जानता है कि सैफ अली खान का क्रिकेट से गहरा रिश्ता रहा है।




उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी और दादा इफ्तिखार अली खान पटौदी क्रिकेटर रहे। दोनों ने ही टीम इंडिया की कप्तानी की। ऐसे में जब भी मौका मिलता है सैफ भी टीम इंडिया को चीयर करने स्टेडियम जरूर पहुंचते हैं। करीना ने स्टेडियम से कई तस्वीरें शेयर की और बताया कि ये तैमूर अली खान का पहला मैच था, जिसे वो देखने गया था। पापा संग तैमूर ने टीम इंडिया को खूब चेयर किया। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह क्रिकेट को समझ रहे हैं।



बेबो ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से पहली फोटो में वह ब्लू डेनिम के साथ चेकर्डव्हाइट और रेड शर्ट में क्यूट लग रहे थे। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए करीना कपूर ने लिखा- मेरा पहला मैच। भारत वर्सेस इंग्लैंड।


Next Story