मनोरंजन

अशनूर कौर ने 18वें जन्मदिन पर खरीदी 45 लाख रुपये की लग्जरी कार, केक काट टीवी की छोटी ''नायरा'' ने मनाया जश्न

Neha Dani
4 May 2022 10:13 AM GMT
अशनूर कौर ने 18वें जन्मदिन पर खरीदी 45 लाख रुपये की लग्जरी कार, केक काट टीवी की छोटी नायरा ने मनाया जश्न
x
अशनूर 'मनमर्जियां' और 'संजू' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल अशनूर कौर ऐक्टिंग से दूर फिल्ममेकिंग की पढ़ाई करना चाह रही हैं।

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की छोटी नायरा यानि एक्ट्रेस अशनूर कौर ने 3 मई को अपना 18वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। जहां इस मौके पर अशनूर कौर ने फैमिली और दोस्तों के शानदार सरप्राइज पार्टी होस्ट की।

वहीं अपने 18वें बर्थडे पर खुद को लग्जरी कार गिफ्ट की है। अशनूर कौर ने BMWx3 खरीदी। एक कार की कीमत करीब 45 लाख रुपए है। इस कार की तस्वीरें अशनूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में अशनूर BMWx3 के साथ पोज देती दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह पिता संग केक काट जश्न मना रही हैं।


अशनूर कौर का लंबे समय से सपना था कि वह अपने लिए एक स्वैंकी कार खरीदें। उन्होंने अपने इस सपने को मात्र 18 साल की उम्र में पूरा कर लिया है।
अशनूर कौर ने भले ही अब जाकर खुद के पैसों से कार खरीदी हो लेकिन वह पहले से ही लैविश लाइफ जीती है और कई महंगी चीजों की शौकीन हैं। अशनूर के 16वें बर्थडे यानी 2020 में उन्हें उनके माता-पिता ने एक मैकबुक एयर आई5 गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 85,000 रुपए है। अशनूर ने मुंबई में ही एक और घर खरीदा है, जिसमें अभी काम चल रहा है।
अशनूर कौर ने 5 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। उस वक्त उन्होंने 2009 में टीवी शो 'झांसी की रानी' में प्राची को किरदार निभाया था। अशनूर 2020 में टीवी शो 'पटियाला बेब्स' में नजर आई थीं। अशनूर 'मनमर्जियां' और 'संजू' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल अशनूर कौर ऐक्टिंग से दूर फिल्ममेकिंग की पढ़ाई करना चाह रही हैं।

Next Story