मनोरंजन

एशले रॉबर्ट्स ने ग्लैमर वूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2022 में हुई शामिल

Rounak Dey
9 Nov 2022 10:14 AM GMT
एशले रॉबर्ट्स ने ग्लैमर वूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2022 में हुई शामिल
x
वह आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
हाॅलीवुड सिंगर एशले रॉबर्ट्स अक्सर ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एशले रॉबर्ट्स जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो लोग बस उन्हें एकटक देखते ही रह जाते हैं।
हाल ही में हसीना Glamour Women of the Year Awards 2022 की अवाॅर्ड नाइट में पहुंची। इस दौरान उनका हाॅट लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो एशले राॅबर्ट्स डीपनेक लाइन वाली शीर ड्रेस में कहर ढा रही हैं।
इस डीपनेक लाइन वाले ड्रेस में उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी ये ड्रेस बैकलेस और थाई हाई स्लिट भी थी जो उनके लुक को और भी ज्यादा बोल्ड बना रही हैं।
47 साल की सिंगर ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिप्स से कंप्लीट किया है। अवार्ड नाइट में हसीना कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि एशले रॉबर्ट्स सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Next Story