मनोरंजन

आशा नेगी काम से ब्रेक लेकर चिल करती आई नजर, देखें लग्जरी वेकेशन फोटोज

Rounak Dey
19 Sept 2022 9:16 AM IST
आशा नेगी काम से ब्रेक लेकर चिल करती आई नजर, देखें लग्जरी वेकेशन फोटोज
x
थाइलैंड वेकेशन फोटोज में आशा ने पिंक मैक्सी गाउन में समंदर किनारे पोज दिए.

पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस आशा नेगी लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वेकेशन पर आशा काम से ब्रेक लेकर चिल करती नजर आईं.

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) इन दिनों काम से ब्रेक लेकर छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं. 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस ने हाल में इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट वेकेशन फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में आशा काफी खूबसूरत स्टाइलिश नजर आईं.


आशा इन दिनों थाइलैंड में लग्जरी वेकेशन के आनंद ले रही हैं. उन्होंने डेनिम क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने हैं. स्पोर्ट्स शूज के साथ आशा का कैजुअल लुक काफी शूदिंग लग रहा है.

झूले पर बैठे ठंडी हवा में सांस लेते हुए आशा चिल करती दिखीं. आशा का ये सिजलिंग अवतार देख फैंस भी उनके दीवाने हो गए.

सोशल मीडिया पर आशा अक्सर नए- नए और स्टाइलिश अंदाज में नजर आती हैं. थाइलैंड वेकेशन फोटोज में आशा ने पिंक मैक्सी गाउन में समंदर किनारे पोज दिए.


Next Story