
x
मुंबई: गायिका आशा भोसले ने अपने घर पर 'भजन सम्राट' अनूप जलोटा की मेहमाननवाजी की और उन्हें अपने हाथों से बनाए स्वादिष्ट कबाब खिलाए। मुलाकात की खास झलक को अनूप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
अनूप ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह 'आशा ताई' के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हाल ही में आशा जी के घर गया, जहां उन्होंने मुझे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। इस मुलाकात को और खास बनाने के लिए उन्होंने अपने हाथों से स्वादिष्ट कबाब बनाए। ऐसे पल सच्चे आशीर्वाद की तरह होते हैं।”
इस पोस्ट पर उनके फैंस भी कमेंट्स करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “दो दिग्गजों को एक साथ देखना बेहद खूबसूरत है।” दूसरे ने कहा, “आप धन्य हैं जो आपको आशा जी का आशीर्वाद मिला।”
तीसरे ने लिखा, “आपको बार-बार आशा ताई के पैर छूने का मौका मिलता है, मुझे भी उनका आशीर्वाद लेने की इच्छा है।” अप्रैल में टीवी अभिनेता सुधांशु पांडे ने भी आशा भोसले के साथ तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने आशा जी को ‘आई’ कहकर संबोधित करते हुए कहा कि लीजेंड्स कभी थकते नहीं और न ही रिटायर होते हैं। आशा जी लीजेंड हैं। तस्वीर में सुधांशु आशा भोसले के पास फर्श पर बैठे थे, उनका हाथ प्यार से थामे हुए थे।
अनूप जलोटा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उनके करियर की बात करें तो उन्होंने शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में बतौर कोरस सिंगर के तौर पर की थी। उन्हें इंडस्ट्री में पहचान अभिनेता मनोज कुमार की वजह से मिली। मनोज कुमार को अनूप की आवाज पसंद आई थी। उन्होंने अपनी फिल्म ‘शिरडी के साई बाबा’ में उनको गाने के लिए चुना था। अनूप का गाना भी लोगों को काफी पसंद आया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक सफल भजन दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





