मनोरंजन

लता मंगेशकर को याद कर रो पड़ीं आशा भोसले, बोलीं-'वो अभी भी मेरे साथ'

Neha Dani
20 April 2022 4:54 AM GMT
लता मंगेशकर को याद कर रो पड़ीं आशा भोसले, बोलीं-वो अभी भी मेरे साथ
x
इसके बाद वह 'जिंदगी प्यार का गीत है' पर डांस शुरू कर देते हैं।

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर इसी साल फरवरी महीने में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। लता मंगेशकर के निधन के बाद से पूरी इंडस्ट्री शोक में चली गई थी। फैंस उन्हें हर पल याद करते हैं। वहीं लता मंगेशकर की बहन आशा भोंसले आज भी अपनी दीदी को बहुत याद करती हैं। अक्सर दीदी की बात करते हुए आशा ताई की आंखें नम हो जाती हैं।

हाल ही में एक बार फिर लता ताई को याद करते हुए आशा भोसले भावुक हो गईं। दरअसल, डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर के अगले एपिसोड में आशा भोंसले स्पेशल गेस्ट बनकर आने वाली हैं।
जहां लता दीदी को याद कर वह इमोशनल हो जाएंगी। आशा भोंसले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शो के प्रोमो में दो कंटेस्टेंट आशा भोंसले और लता मंगेशकर बनकर परफॉर्म करती हैं। उनकी परफॉर्मेंस देखकर आशा भोंसले के साथ और सारे जज मौनी रॉय की आंखों में आंसू आ जाते हैं।
शो के जारी प्रोमो में आशा भोसले स्टेज पर एंटर करती हैं। उन्हें देखकर जज सोनाली बेंद्रे, मौनी रॉय, रेमो डिसूजा सब तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत करते हैं। इसके बाद वह लता दीदी की बड़ी-सी तस्वीर पर फूल चढ़ाती हैं और फिर जजेस को जॉइन कर लेती हैं। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे स्वर्गीय सिंगर के गानों पर परफॉर्म करते हैं। ऐसे में एक दो बच्ची आती हैं और वह आशा और लता के गेटअप में रहती हैं।
परफॉर्मेंस के बीच एक वॉइसओवर सुनाई देता है। उसमें एक लड़की बोलती है- लता दीदी जब तक आपका साथ है, मेरे जीवन में रंगों की बरसात है। इसके बाद वह 'जिंदगी प्यार का गीत है' पर डांस शुरू कर देते हैं।


Next Story