मनोरंजन

फ्रेंड मेयांग चांग के घर आशा और रित्विक ने मनाया न्यू ईयर पार्टी, कई सितारों ने की शिरकत

Neha Dani
3 Feb 2022 6:09 AM GMT
फ्रेंड मेयांग चांग के घर आशा और रित्विक ने मनाया न्यू ईयर पार्टी, कई सितारों ने की शिरकत
x
इस वेब सीरीज में कुणाल खेमू अहम रोल में होंगे।

टीवी और फिल्मी दुनिया में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) ने हाल ही में एक्स बॉयफ्रेंड रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) संग जमकर पार्टी की है। दो साल पहले ही आशा नेगी और रित्विक धनजानी के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी और इनका अलग होना फैन्स को जरा भी रास नहीं आया था। आशा नेगी और रित्विक धनजानी की नई तस्वीरों को देखकर इनके फैन्स को राहत जरूर मिलेगी।





आशा और रित्विक के कॉमन फ्रेंड मेयांग चांग ने अपने घर पर चाइनीज न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने शिरकत थी।




इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आशा नेगी और रित्विक धनजानी ने कई तस्वीरों में एक साथ पोज दिया है लेकिन दोनों में दूरियां साफ नजर आ रही हैं।




मेयांग चांग की इस पार्टी में आशा नेगी और रित्विक धनजानी के अलावा रिद्धि डोगरा और करण वाही भी नजर आए हैं। सभी ने मिलकर एक साथ खूब तस्वीरें क्लिक करवाई हैं और फैन्स के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है।


चाइनीज न्यू ईयर पार्टी में सारा खान इंडियन आइडल फेम मेयांग चांग की नानी ने बनाया था। पार्टी में लजीज खाने का लुत्फ उठाने वाले सभी लोगों ने मेयांग चांग की नानी की खूब तारीफ की है।
इस पार्टी से सामने आई रित्विक धनजानी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रित्विक धनजानी अपने क्लोज फ्रेंड मेयांग चांग की नानी के साथ नजर आ रहे हैं।
रित्विक धनजानी से ब्रेकअप होने के बाद आशा नेगी खुद को बिजी रखती हैं। काम से छुट्टी पाते ही वो अक्सर दोस्तों संग मस्ती करती हुई नजर आती हैं। टीवी एक्टर अर्जित तनेजा संग उनकी बॉन्डिंग को फैन्स काफी पसंद करते हैं।


वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही आशा नेगी वेब सीरीज अभय 3 में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज में कुणाल खेमू अहम रोल में होंगे।


Next Story