मनोरंजन

ससुराल पहुंचते ही अफसाना खान ने पति साज संग शादी के बाद ही रस्में निभाई, देखें वीडियो

Neha Dani
23 Feb 2022 3:51 AM GMT
ससुराल पहुंचते ही अफसाना खान ने पति साज संग शादी के बाद ही रस्में निभाई, देखें वीडियो
x
अब उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में 7 साल हो चुके हैं।

'बिग बाॅस 15' फेम और पंजाबी सिंगर अफसाना खान अब साज की दुल्हनिया बन गई हैं। अफसाना खान ने 20 फरवरी को साज संग शादी रचाई थी। शादी में पंजाबी, बाॅलीवुड और बिग बाॅस 15 से जुड़े कई हस्तियां शामिल हुईं।

वहीं अब अफसाना का उनके ससुराल में धूमधाम से स्वागत हुआ। ससुराल पहुंचते ही अफसाना ने पति साज संग शादी के बाद ही रस्में निभाई। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अफसाना और साज कंगना खेलने की रस्म निभा रहे हैं।


इस दौरान अफसाना पिंक सूट में दिख रही हैं। उन्होंने अपने हाथों में चूड़ा पहने रखा है। मिनिमल मेकअप मांग में सिंदूर सजाए नई नवेली दुल्हन प्यारी लग रही हैं।
वहीं विक्की ब्लैक साज येलो कुर्ते में दिख रहे हैं। दोनों रस्म निभाते हुए काफी मस्ती कर रहे हैं। कपल का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोग इस न्यूड मैरिड कपल का पसंद करते हुए इन्हें शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
अफसाना पंजाबी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। उन्होंने अब तक एस से बढ़कर एक हिट साॅन्ग दिए हैं। वहीं साद भी अफसाना की तरह पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।साल 2015 से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. अब उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में 7 साल हो चुके हैं।




Next Story