मनोरंजन

दिल्ली आते ही इस चीज के लिए ललचाया अर्जुन का मन, शूटिंग छोड़ निकले लॉन्ग ड्राइव पर

Rounak Dey
1 Dec 2022 3:22 AM GMT
दिल्ली आते ही इस चीज के लिए ललचाया अर्जुन का मन, शूटिंग छोड़ निकले लॉन्ग ड्राइव पर
x
टीम ने आधी से ज्यादा फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
Arjun Kapoor share Glimpse of Delhi Tour: बॉलीवुड एक्टर और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर आए दिन प्रोफेशनल लाइफ के साथ -साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। खबरें आ रही थी की अर्जुन कपूर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ शादी के बंधन में जल्द बंध सकते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वायरल वीडियो में अर्जुन दिल्ली में अपने सफर को दिखा रहे हैं। अपनी इस वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्टर लिखते हैं दिल्ली की सर्दी और दिल्ली की वाइब्स। दरअसल एक्टर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे थे। एक्टर का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही फिल्म में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे। टीम ने आधी से ज्यादा फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।



Next Story