मनोरंजन

पटरी पर लौट रही है आर्यन खान की लाइफ, देर रात जाह्नवी समेत इन स्टार्स संग की पार्टी

Neha Dani
1 March 2022 4:01 AM GMT
पटरी पर लौट रही है आर्यन खान की लाइफ, देर रात जाह्नवी समेत इन स्टार्स संग की पार्टी
x
अहान शेट्टी ने फोटोग्राफर्स को पोज दिए।

ड्रग्स केस में जेल की हवा खाने के बाद बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान की जिंदगी एक बार फिर पटरी में वापस लौट रही है। जेल से निकलने के करीब 4 महीने बाद आर्यन खान कुछ दिन पहले आईपीएल के प्री ऑक्शन इवेंट, फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की पार्टी में नजर आए थे। वहीं अब आर्यन अपने खास दोस्त अहान शेट्टी और जान्हवी कपूर के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किए गए।

आर्यन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ये वीडियो रविवार ( 27 फरवरी) की शाम का है जब आर्यन खान अपने दोस्ती की पार्टी के लिए निकले थे। आर्यन खान ने व्हाइट कलर की टी शर्ट पहनी हुई है।
आर्यन खान फोटोग्राफर्स के सामने कार में ही बैठे हुए थे। आर्यन खान के अलावा जान्हवी कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुई।



जाह्नवी के लुक की बात करें तो वह स्ट्रैपी ब्लैक मिडी ड्रेस में नजर आई। वहीं, जान्हवी कपूर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए जल्दी में थीं।


सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी पार्टी में नजर आए थे। अहान शेट्टी ने फोटोग्राफर्स को पोज दिए।


Next Story