मनोरंजन

Aryan Khan Bail Hearing: आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में कल भी सुनवाई रहेगी जारी, आज भी जेल में रहेंगे शाहरुख खान के बेटे

jantaserishta.com
27 Oct 2021 5:34 PM IST
Aryan Khan Bail Hearing: आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में कल भी सुनवाई रहेगी जारी, आज भी जेल में रहेंगे शाहरुख खान के बेटे
x

नई दिल्ली: ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत का पेंच एक बार फिर फंस गया है. आर्यन की जमानत पर कोर्ट ने गुरुवार के लिए सुनवाई टाल दी है.

बॉम्बे हाई कोर्ट में कल भी सुनवाई जारी रहेगी. आर्यन खान को क्रूज से ड्रग्स पकड़े जाने के सिलसिले में 2 अक्टूबर को एनसीबी ने हिरासत में लिया था. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में अब तक 20 लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है. इनमें से दो को निचली अदालत से मंगलवार को जमानत मिल गई थी. आर्यन खान इस समय ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं.
आर्यन की जमानत पर मंगलवार को भी हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी. उनकी तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि आर्यन खान से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था. प्रदीप गाबा ने गेस्ट के तौर पर आर्यन को क्रूज पर बुलाया था. साथ ही उन्होंने समीर वानखेड़े के खिलाफ जबरन वसूली के प्रयास के आरोप से खुद को अलग कर लिया.
दरअसल, इस केस के मुख्य गवाह प्रभाकर सैल ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर अवैध वसूली के लिए प्रयास करने के आरोप लगाए हैं. वानखेड़े के नेतृत्व में ही दो अक्टूबर को एनसीबी की टीम ने क्रूज पर छापेमारी की थी. वसूली के आरोपों की जांच के लिए एनसीबी ने टीम गठित की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story