मनोरंजन

अरविंद कल्लू का नया 'Jhareliya Ke Dance' सॉन्ग रिलीज, अकांक्षा दुबे ने मचाई बवाल

Rani Sahu
27 April 2022 11:57 PM IST
अरविंद कल्लू का नया Jhareliya Ke Dance सॉन्ग रिलीज, अकांक्षा दुबे ने मचाई बवाल
x
अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है

मुंबई। अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है, जिसे लेकर वो पिछले काफी समय से सुर्खियों में थे। भोजपुरी इंडस्ट्री के टैलेंटेड सिंगर और एक्टर्स में गिनती किए जाने वाले अरविंद कल्लू के नए गाने का नाम है 'झरेलीया के डांस' (Jhareliya Ke Dance)।

ये गाना एक भोजपुरी आइटम सॉन्ग है, जिसे भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर हॉट एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया है। अकांक्षा दुबे इस इंडस्ट्री सुपर टैलेंटेड एक्ट्रेस होने के साथ साथ सुपर टैलेंटेड डांसर भी हैं, जिन्हें अक्सर आइटम सॉन्ग्स में परफॉर्म करते हुए देखा जाता है। इस गाने में अरविंद कल्लू और अकांक्षा दुबे ने मिलकर एक फिर धमाकेदार डांस किया है।
गाने में आवाज दिया है अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने, बोल निक्की निहाल के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह के हैं। सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ ही घंटों में गाने को 15 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं।


Next Story