मनोरंजन

आगामी म्यूजिक एलबम 'ज़िन्दगी बन गए हो तुम' को लेकर सुर्खियों में अरविंद कल्लू , अब लाएंगे भोजपुरी वर्जन

Gulabi Jagat
10 May 2022 3:17 PM GMT
आगामी म्यूजिक एलबम ज़िन्दगी बन गए हो तुम को लेकर सुर्खियों में अरविंद कल्लू , अब लाएंगे भोजपुरी वर्जन
x
'ज़िन्दगी बन गए हो तुम' को लेकर सुर्खियों में अरविंद कल्लू
मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू पिछले काफी समय से अपने आगामी म्यूजिक एलबम 'ज़िन्दगी बन गए हो तुम' (Zindagi Ban Gaye Ho Tum) को लेकर सुर्खियों में हैं। जबसे उन्होंने गाने को रिलीज करने का ऐलान किया था, तबसे ही फैंस इसे लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बीच गाने का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसने उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
'ज़िन्दगी बन गए हो तुम' एक सुपरहिट हिंदी सॉन्ग है, जिसने दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इसका भोजपुरी वर्जन जिसे अरविंद कल्लू लेकर आ रहे हैं, वो फैंस का दिल जीत पाने में कामयाब होता है या नहीं। टीजर में देखा जा सकता है कि गाने को अरविंद कल्लू और महिमा सिंह पर फिल्माया गया है। टीजर की शुरुआत रोमांटिक अंदाज में होती है, जिसमें कल्लू अपनी गर्लफ्रेंड पर फूलों की बारिश करते हैं।

गाने में आवाज दिया है अरविंद कल्लू और शिल्पी राज ने। बोल भगीरथ पाठक के हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा के हैं। सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस टीजर को शानदार रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। कुछ घंटों में इसे 64 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।
Next Story