मनोरंजन

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘टिकुलिया’ रिलीज, कोमल सिंह के साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री

jantaserishta.com
13 Oct 2025 12:25 PM IST
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘टिकुलिया’ रिलीज, कोमल सिंह के साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री
x
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'टिकुलिया' सोमवार को रिलीज हो गया है। अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की क्लिप पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "गाना 'टिकुलिया' रिलीज हो गया है और धमाकेदार बीट्स सबको झूमने पर मजबूर कर रहे हैं! 'टिकुलिया' गाना अभी सुनें।"
इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी की चर्चित गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। दोनों की जुगलबंदी ने गाने में एक अलग ही जादू बिखेरा है। गाने के बोल लालू कुमार ने लिखे हैं। वहीं, संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है। गाने की कोरियोग्राफी अनुज मौर्या ने की है, जिन्होंने इसमें भोजपुरी संस्कृति के रंगों को खूबसूरती से उभारा है।
गाने में अरविंद के साथ अभिनेत्री कोमल सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी ने गाने में अपनी शानदार केमिस्ट्री और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान खींचा है। जी म्यूजिक भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना अपने आकर्षक बीट्स के कारण दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
अरविंद अकेला कल्लू गायिकी के साथ-साथ शानदार अभिनय के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उनके कई सारे गाने रिलीज हो चुके हैं। इससे पहले 'कमरिया के हड्डी' और उनकी अपकमिंग फिल्म 'मेहमान' का नया गाना 'नजरिया के बान' रिलीज हुआ था, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी।
एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने के बोल प्रियांशु प्रियदर्शी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी मशहूर कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी ने संभाली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story