मनोरंजन

अरविंद अकेला कल्लू का Bhojpuri Song 'मंतर बजावेली मोबाइल से' का टीजर रिलीज, देखें VIDEO

Bhumika Sahu
29 Sept 2021 10:19 AM IST
अरविंद अकेला कल्लू का Bhojpuri Song मंतर बजावेली मोबाइल से का टीजर रिलीज, देखें VIDEO
x
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के स्टार अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने 'मंतर बजावेली मोबाइल से' का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है. इसमें वो पल्लवी गिरी के साथ दिखाई दे रहे हैं. 37 सेकेंड के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, देखिए.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) पिछले कुछ दिनों से बेड रेस्ट पर हैं. दरअसल, उनका फिल्म 'रेस' (Race) की शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें काफी चोटें आई थीं. फिलहाल, अब वो ठीक हैं. ऐसे में अब इसी बीच एक्टर के अपकमिंग नवरात्रि म्यूजिक वीडियो (Music Video) 'मंतर बजावेली मोबाइल से' (Mantar Bajaveli Mobile Se) का टीजर रिलीज किया गया है. इसमें वो एक्ट्रेस पल्लवी गिरी के साथ नजर आ रहे हैं.

भोजपुरी गाना (Bhojpuri gaana) 'मंतर बजावेली मोबाइल से' के टीजर वीडियो (Teaser Video) को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल (youtube channel) पर जारी किया गया है. इस गाने के टीजर वीडियो को आज ही के दिन रिलीज किया गया है. देवी मां को समर्पित इस गीत के वीडियो को नवरात्रि के उपलक्ष्य में जल्द ही रिलीज किया जाएगा. इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. इस म्यूजिक वीडियो में कल्लू और पल्लवी गिरी को साथ में देखा जा सकता है. इसमें एक्ट्रेस का लुक सेंटर ऑफ अटरेक्शन बना हुआ है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं, कल्लू पल्लवी का लुक देख हक्का बक्का रह गए हैं.
बता दें कि गाना 'मंतर बजावेली मोबाइल से' के वीडियो को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है और इसे पल्लवी गिरी पर फिल्माया गया है. इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और आशुतोष तिवारी ने लिखा है. वीडियो को निर्देशित करने का काम पंकज सोनी ने किया है. वहीं, कोरियोग्राफी का काम सिंटू ने किया है.
अगर इसके अलावा पल्लवी के गानों की बात की जाए तो हाल ही में उनका दर्दभरा म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है, जिसके बोल 'तकलीफ़' (Takleef) हैं. इसमें एक्ट्रेस को काफी दर्द में देखा गया है. वो अपने दिल टूटने के दर्द को बयां कर रही हैं. इस गाने को प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गाया है. इसमें उनका साड़ी वाला लुक दर्शकों को काफी पसंद आया है.


Next Story