मनोरंजन

अरविंद अकेला कल्लू का Bhojpuri Song 'बेटी जन्मावल जरुरी बा' हुआ रिलीज

Bhumika Sahu
25 Sept 2021 11:36 AM IST
अरविंद अकेला कल्लू का Bhojpuri Song बेटी जन्मावल जरुरी बा हुआ रिलीज
x
Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया नवरात्री स्पेशल वीडियो सॉन्ग 'बेटी जन्मावल जरुरी बा' रिलीज हुआ है. इस गाने को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

जानत से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी एक्टर और सिंगर (Bhojpuri Actor) अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के सभी गाने इन दिनों खूब धमाल मचा रहे हैं. अब एक्टर का एक नया म्यूजिक वीडियो (Music Video) आया है जो नवरात्री स्पेशल गीत है. इस गाने के बोल हैं 'बेटी जन्मावल जरुरी बा' (Beti Janmawal Jaruri Ba). इस गीत ने आते ही यूट्यूब पर धमाका कर दिया है.

अरविंद अकेला कल्लू के इस वीडियो सॉन्ग को किरण म्यूजिक एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल (Youtube channel) पर रिलीज किया गया है. गाने को रिलीज किए जाने के कुछ ही देर में लाखों व्यूज मिल गए हैं. गाने के वीडियो को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है. ये गाना नवरात्री स्पेशल गीत है, जिसे सुनकर माहौल भक्तिमय हो गया है. यही कारण है कि इसे दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है और इसे वायरल किया जा रहा है. वीडियो की बात की जाए तो गाना 'बेटी जन्मावल जरुरी बा' को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है. इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. इसका म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है. इस सॉन्ग के वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी हैं.
इसी के साथ एक्टर का एक और म्यूजिक वीडियो (Music Video) 'रोवता बबुआ लेली पिठईया' (Rowata Babuwa Leli Pithaiya) भी कई दिनों से काफी धमाल मचा रहा था. इसे आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल (Youtube channel) पर रिलीज किया गया था. वीडियो में कल्लू एक शादीशुदा शख्स का रोल प्ले कर रहे हैं, जिसके दो बच्चे हैं. वो अपनी पत्नी के साथ मेला घूमने का प्लान बनाते हैं और उनके बच्चे भी उनके साथ जाने के लिए तैयार हो जाते हैं.
कल्लू का एक और गाना जिसके बोल हैं 'काला सूट पे काला चश्मा' (Kala Suit Pe Kala Chashma) भी यूट्यूब पर छा गया है. अरविंद अकेला कल्लू के इस वीडियो सॉन्ग को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल (Youtube) पर जारी किया गया है. इस गाने के वीडियो में सोना पांडे और कल्लू के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.


Next Story