मनोरंजन

'नाच मेरी रानी' गाने पर अरविंद अकेला कल्लू और आकांक्षा दुबे ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

Rani Sahu
31 Dec 2021 9:40 AM GMT
नाच मेरी रानी गाने पर अरविंद अकेला कल्लू और आकांक्षा दुबे ने  मचाया धमाल, देखें वीडियो
x
'बिग बॉस' का हिस्सा बन पूरी दुनिया में पॉपुलर हुईं डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के सक्सेस के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं

मुंबई। 'बिग बॉस' का हिस्सा बन पूरी दुनिया में पॉपुलर हुईं डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के सक्सेस के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। इन दिनों एक्ट्रेस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) संग अपने हालिया रिलीज म्यूजिक एल्बम 'नाच मेरी रानी' (Naach Meri Rani) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां फैंस इस गाने पर दिल खोलकर रील्स बना रहे हैं। तो वहीं, भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) पर भी गाने का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है।

भोजपुरी एक्टर-सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) संग मिलकर 'नाच मेरी रानी' गाने को देसी टच दिया है। जिसका वीडियो (Akanksha Dubey Video) वायरल होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त गदर मचा रहा है।
यहां देखें वीडियो-
वीडियो को एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें अरविंद ब्लैक आउटफिट में वेस्टर्न अंदाज और मूव्स दिखाकर फैंस का दिल लूटते नजर आ रहे हैं, तो वहीं आकांक्षा दुबे को व्हाइट-ब्लैक लहंगा चोली पहन देसी ठुमकों से गदर मचाते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के जरिए साझा किए गए इस वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 23 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही देसी लोग इस वीडियो पर दिल खोलकर प्यार लुटाते नजर आए हैं।


Next Story