मनोरंजन
पंचतत्व में विलीन हुए अरुण बाली, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स ने नम आंखों से दी एक्टर को अंतिम विदाई
Rounak Dey
10 Oct 2022 3:08 AM GMT

x
कई टेलीविजन शोज और फिल्मों में काम किया था।
हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर अरुण बाली का 7 अक्टूबर को निधन हो गया था। उनके निधन से उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों को बड़ा झटका लगा था। निधन के एक दिन बाद अरुण का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया, जहां उन्हें परिवार के अलावा उनके दोस्त अंतिम विदाई देते नजर आए। एक्टर के अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देख उनके फैंस भावुक होते नजर आ रहे हैं।
अरुण बाली का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। उनके पार्थिव शरीर को अंधेरी के श्मशान भूमि में ले जाया गया।
अरुण का उनके परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े खास लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया, जहां सभी उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देते नजर आ रहे हैं।
टीवी और फिल्म जगत के रजा मुराद, जितेंद्र त्रेहान, सुधीर पांडे, वीरेंद्र सक्सेना और पंकज धीर जैसे स्टार्स ने अरुण बाली को श्रद्धांजलि दी।
अरुण बाली ने 79 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने करियर में कई टेलीविजन शोज और फिल्मों में काम किया था।
Next Story