मनोरंजन
बॉलीवुड के जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने दी जान, स्टूडियो में लटके मिले
jantaserishta.com
2 Aug 2023 10:33 AM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने आत्महत्या कर ली है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने स्टूडियो में ही फांसी लगा कर जान दे दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. नितिन देसाई ने जोधा अकबर, देवदास और हम दिल दे चुके सनम जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था.
एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप
मई में एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने देसाई पर 51.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था. हालांकि, नितिन देसाई ने इन आरोपों का खंडन किया था. उन्होंने कहा था कि एजेंसी पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है.
Tagsआर्ट डायरेक्टर नितिन देसाईनितिन देसाईनितिन देसाई मौतनितिन देसाई सुसाइडart director nitin desainitin desainitin desai deathnitin desai suicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





