मनोरंजन

Russia Ukraine Crisis पर अरशद वारसी ने शेयर किया मीम, जमकर हो रहे हैं ट्रोल

Rounak Dey
24 Feb 2022 4:30 PM IST
Russia Ukraine Crisis पर अरशद वारसी ने शेयर किया मीम, जमकर हो रहे हैं ट्रोल
x
अरशद वारसी की एक्टिंग काफी अच्छी हैl वह अच्छे कलाकार के तौर पर जाने जाते हैl

अभिनेता अरशद वारसी ने फिल्म गोलमाल पर बना एक मीम शेयर किया हैl इसके माध्यम से वह रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई को व्यक्त करने का प्रयास कर रहे हैंl मीम में अजय देवगन, शरमन जोशी, तुषार कपूर, रिमी सेन और मुकेश तिवारी भी नजर आ रहे हैंl उन्होंने इस टीम के माध्यम से फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका का भी संदर्भ दिया हैl

अरशद वारसी की मीम फैंस को पसंद नहीं आ रही है


अरशद वारसी ने मीम शेयर करते हुए लिखा है, 'गोलमाल अपने समय से बहुत आगे हैl' इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की हैl अरशद वारसी की मीम फैंस को पसंद नहीं आ रही हैl कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया हैl एक फैन ने लिखा है, 'मैं आपका एक कलाकार के तौर पर बहुत सम्मान करता हूं लेकिन युद्ध की परिस्थिति का मजाक उड़ाना आपकी असंवेदनहीनता को दर्शाता हैl' वही एक अन्य ने लिखा है, 'भाई अपने मीम अपने पास रखिएl कोई हंस नहीं रहा हैl'
रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला कर दिया है
गौरतलब है कि रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला कर दिया हैl इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबरें हैंl अरशद वारसी जल्द बच्चन पांडे फिल्म में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस की अहम भूमिका होगीl यह फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगीl
अरशद वारसी ने कई फिल्मों में काम किया है
अरशद वारसी फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। अरशद वारसी की एक्टिंग काफी अच्छी हैl वह अच्छे कलाकार के तौर पर जाने जाते हैl



Next Story