मनोरंजन

अरेस्टेड डेवलपमेंट स्टार जेसिका वाल्टर का निधन, 80 की उम्र में दुनिया को कही अलविदा

Triveni
26 March 2021 11:00 AM IST
अरेस्टेड डेवलपमेंट स्टार जेसिका वाल्टर का निधन, 80 की उम्र में दुनिया को कही अलविदा
x
हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका वॉल्टर का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका वॉल्टर का 80 वर्ष की आयु में निधन (Jessica Walter Passes Away) हो गया. Emmy अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस को दर्जनों टीवी शोज में देखा जा चुका है. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी अपने शानदार अभिनय से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी. खासकर 'अरेस्टेड डेवलपमेंट (Arrested Develpment)' में अपनी एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. शो में जेसिका वॉल्टर ने दादी 'Lucille Bluth' का किरदार निभाया था.

जेसिका वॉल्टर के एजेंट ने एएफपी को गुरुवार को उनके निधन की जानकारी दी है. वहीं जेसिका की बेटी ब्रूक बोमैन ने भी अपनी मां के निधन की पुष्टी की है. उन्होंने कहा- 'मैं भारी दिल के साथ अपनी प्यारी मां जेसिका के निधन की पुष्टि करती हूं. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने भी जेसिका वाल्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से जेसिका वाल्टर के निधन पर एक ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा है- 'उनकी आवाज में कोई शक नहीं था. उनकी प्रतिभा निर्विवाद थी. जेसिका वाल्टर हमारे साथ अपने गिफ्ट शेयर करने के लिए धन्यवाद. शांति, रेस्ट इन पीस.'


Next Story