मनोरंजन

अर्पिता खान ने शेयर की Handsome daddy की थ्रोबैक photos, साथ में नजर आए अमिताभ

Neha Dani
23 Dec 2020 7:39 AM GMT
अर्पिता खान ने शेयर की Handsome daddy की थ्रोबैक photos, साथ में नजर आए अमिताभ
x
बॉलिवुड की अन्य सिलेब्रिटीज की तरह सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं।

बॉलिवुड की अन्य सिलेब्रिटीज की तरह सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहतरीन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने पिता सलीम खान की काफी पुरानी ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह सलमान खान और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं।

सलीम खान की ये अनदेखी तस्वीरें फैन्स ने नहीं देखी होंगी। पहली तस्वीर में सलमान खान काफी यंग दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर में सलीम खान मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं। अर्पिता ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैंडसम डैडी, यादें, सलमान खान देखिए।'



वैसे बता दें कि अर्पिता के पति आयुष शर्मा इस समय सलमान खान के साथ फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर हाल में रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अर्पिता ने यह टीजर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया था। इसके अलावा अर्पिता की बेटी आयत का आने वाली 27 दिसंबर को पहला बर्थडे भी है। इसी दिन आयत के मामा सलमान खान का जन्मदिन भी पड़ता है।
सलमान खान बहन अर्पिता खान को बहुत प्यार करते हैं। बीते दिनों अर्पिता और उनके ऐक्टर पति आयुष शर्मा पैरंट्स बने हैं। उनके घर सलमान के बर्थडे (27 दिसंबर) को बेटी ने जन्म लिया है। उसका नाम उन्होंने आयत रखा है। अर्पिता, आयुष के दोनों बच्चों के नाम मुस्लिम हैं। आयुष ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।


Next Story