मनोरंजन

Entertainment : अरमान मालिक की सास ने तहलका की पत्नी को लगाई लताड़

Kavita2
26 Jun 2024 12:24 PM GMT
Entertainment : अरमान मालिक की सास ने तहलका की पत्नी को लगाई लताड़
x
Entertainment : बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट अरमान मलिक (Armaan Malik) जब से शो में गए हैं, तब से ही उनकी दो शादियों को लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं। अरमान शो में पहली पत्नी पायल और दूसरी पत्नी कृतिका के साथ गए हैं।
जब इन तीनों की शो में एंट्री हुई, तो एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने मेकर्स को इस कपल को बुलाने पर लताड़ लगाई थी। इसके बाद 'तहलका' यानी सनी आर्य की दीपिका ने भी अरमान मलिक की पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया। अब यूट्यूबर की सास ने दीपिका को आड़े हाथ लेते हुए खरी खोटी सुनाई है। इसके साथ ही उन्होंने दीपिका की पोल भी खोल कर रखी दी है। कृतिका की मां ने लिया दीपिका को आड़े हाथ
कृतिका मलिक की मां तरुण ललिता बसरा ने दीपिका पर निशाना Targeting Deepika साधते हुए काफी कुछ कहा है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा- 'आपने मेरे दामाद के बारे में वीडियो बनाई है। उनकी दो शादियों के बारे में बात की है। ऐसा करता है, वैसा करता है, वो बुरा है। जब आप हमारे घर आई थीं गोदभराई के लिए,
ढोलकियां बजा रही थीं। आप गोलू के साथ डांस कर रही थीं। अरमान की भी तारीफें कर रही थीं, तब आपको पायल के लिए बुरा नहीं लग रहा था।' ढोलकियां बजाईं तब नहीं दिखा पायल का दुख'
उन्होंने आगे कहा कि आज आपको अरमान बुरा लड़का लग रहा है। आपने पायल के लिए भी कहा कि उसने दिल पर पत्थर रखकर कॉम्प्रोमाइज किया है। क्या पायल ने आपको बोला कि मैं दुखी हूं? मुझे अपने पास रख लो? हमारे घर पर आकर आप ढोलकियां बजा रही थीं। तब आपको पायल का दुख दिखाई नहीं दिया। अब आप कह रही हैं कि हम ओटीटी पर क्या देखें? हम आपको इग्नोर करते हैं'
तरुण ललिता ने दीपिका के लिए आगे कहा कि ओटीटी पर देखने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। वो सब देखो। आप ओवर एक्टिंग करती हैं। लेकिन हम तो वीडियो नहीं बनाते। आपको इग्नोर करते हैं, तो आप भी इग्नोर करो। आपने तो थोड़े से व्यूज के लिए बुराई करना शुरू कर दिया। लेकिन इन्होंने मेहनत की है। आप भी करो।
Next Story