मनोरंजन
अरमान रलहन ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज shoorveer के लिए बढ़ाया वजन
Rounak Dey
9 July 2022 4:08 AM GMT

x
जहा उनके अभिनय को फिल्म इंडस्ट्री, समीक्षक और दर्शकों से काफ़ी सराहना मिली थी।
अभी के सारे अभिनेता काफी मेहनती दिखाई देते है। किरदार में खुदको ढलने के लिए क्या से क्या करते दिखाई देते है। वही प्रॉमिसिंग एक्टर अरमान रलहन भी कुछ कम नहीं है उन्होंने अपनी डिज़्नी+ हॉटस्टार पर आनेवाली वेब सीरीज़ शूरवीर के लिए काफी पसीना बहाया है।
विराज सहगल की भूमिका के लिए बरसो से मेंटेन किए हुए वजन को उन्हें बढ़ाना था। जी हां उन्होंने अपने किरदार में फिट बैठने के लिए तकरीबन १० किलो वजन बढ़ाया है। इतना ही नहीं तो फ़ौजी की रहन सहन का भी बारीकी से अभ्यास किया , इस किरदार के लिए उनका यह परिवर्तन अविश्वसनीय है। बता दें कि अरमान को आखिरी बार यश राज बैनर की फिल्म बेफिकरे में रणवीर सिंह और वाणी कपूर के साथ देखा गया था। जहा उनके अभिनय को फिल्म इंडस्ट्री, समीक्षक और दर्शकों से काफ़ी सराहना मिली थी।
Next Story